बिहार की राजनीति में मचा हड़कंप, JDU में होगा RLSP का विलय!
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं लेकिन प्रदेश में अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक मंत्रिमंडल में सीटों के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटे के बीच घमासान मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि एनडीए सरकार के अंदरखाने कुछ ठीक नहीं है।
हालांकि, एनडीए के नेता लगातार इस बात को नकारते आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की क्षेत्रीय पार्टी आरएलएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। प्रदेश की सियासत में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आरएलएसपी जल्द ही जदयू में विलय कर सकती है और कुशवाहा प्रदेश सरकार में मंत्री बन सकते हैं।
उपेंद्र कुशवाहा बनेंगे मंत्री
बीते दिन रविवार देर शाम आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के साथ लंबी बैठक की। उस बैठक में उपेंद्र कुशवाहा के अलावा जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी उपस्थित थे। खबरों के मुताबिक जदयू ने कुशवाहा को अपनी पार्टी में विलय के बाज मंत्री पद की पेशकश की है। जदयू ने उन्हें एमएलसी बनाने का वादा किया है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बिहार की सियासत में इसे लेकर हलचले काफी तेज है।
2014 में बनी थी आरएलएसपी
बता दें, साल 2014 में आंतरिक कलह की वजह से उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ कर अपनी पार्टी आरएलएसपी बनाई थी। उनकी यह नई पार्टी प्रदेश में अपना ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई। लोकसभा चुनाव 2014 में आरएलएसपी, एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। लेकिन तब भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को एक भी सीट नहीं मिली। जिसके बाद से अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि वह जल्द ही जदयू में अपनी पार्टी का विलय कर सकते हैं।
आंदोलन स्थल पर इंटरनेट सेवा बंद! किसान नेताओं ने जताई नाराजगी
किसान आंदोलन में बिजली-पानी बंद करने को लेकर बीजेपी पर बरसे मनीष सिसोदिया
लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे facebook, twitter, instagram और youtube से जुड़े