बिहार कांग्रेस में फूट की खबर से बढ़ा सियासी पारा, कांग्रेस नेता का दावा- 11 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
बिहार की सियासत में उलट-फेर का दौर शुरु हो चुका है। बीते दिनों कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस आलाकमान से उन्हें प्रभार के पद से मुक्त करने की बात कही थी। जिसके बाद कांग्रेस ने गोहिल को पद से मुक्त करते हुए भक्त चरण दास को बिहार कांग्रेस का प्रभार सौंपा है। लेकिन इसी बीच बिहार की राजनीति में उलट-फेर के एक दावे की खबर ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मात्र 19 सीटों पर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी में बड़ी फूट पड़ने वाली है जिसके बाद पार्टी के 11 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं।
19 सीटों पर सिमट गई थी कांग्रेस
दरअसल, बिहार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि ‘19 विधायकों में से 11 विधायक ऐसे हैं जो कांग्रेस पार्टी से नहीं है, मगर चुनाव जीत गए हैं। यह लोग पैसा देकर टिकट खरीदे और अब विधायक बन गए हैं, संख्या बल से अपने आप को मजबूत करने के लिए एनडीए प्रयासरत है।‘ भरत सिंह ने कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अजीत शर्मा भी ऐसे लोगों में शामिल है, जो पार्टी तोड़ना चाहते हैं।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
पूर्व विधायक ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया। भरत सिहं का कहना है कि ‘जो 11 कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ना चाहते हैं उन सब के मार्गदर्शक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सदानंद सिंह है।‘
उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल कोटे से अभी एमएलसी का नॉमिनेशन होना है। सदानंद सिंह और मदन मोहन झा एमएलसी बनने के फिराक में है। कांग्रेस नेता ने बिहार में कांग्रेस का आरजेडी के साथ गठबंधन का भी विरोध किया। हालांकि, कांग्रेस नेता भरत सिंह के इन बयानबाजियों को कांग्रेस आलाकमान ने खारिज किया है।
तेजस्वी यादव के धन्यवाद यात्रा पर गरमाई बिहार की सियासत, जदयू ने ‘बताया प्रवासी नेता’
कोरोना वैक्सीन पर सियासत, कांग्रेस बोली- पीएम मोदी वैक्सीन लगवाकर दूर करें लोगों की शंका
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की तैयारियां तेज, विपक्षियों पर बरसे राघव चड्ढा
लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे facebook, twitter, instagram और youtube से जुड़े